फुरकान अंसारी।

हरिद्वार।दिनांक 03.07.2026 को वादी देशराज पुत्र फूल सिंह, निवासी ग्राम जसवावाला, तहसील रुड़की, जनपद हरिद्वार द्वारा कोतवाली रुड़की में तहरीर दी गई थी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि आरोपीगण को निवासी ग्राम सैदपुरा, थाना मंगलौर, द्वारा जमीन बेचने के नाम पर वादी से ₹12 लाख की धोखाधड़ी की गई तथा फर्जी एवं जाली बैनामा तैयार कर वादी के पक्ष में किया गया।

 

प्रकरण में कोतवाली रुड़की पर मु0अ0सं0 285/2026 अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा स्वयं संज्ञान लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी रुड़की के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की द्वारा पुलिस टीम गठित की गई।

 

पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। मामले में वांछित आरोपी को दिनांक 17.08.2026 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

 

इसी क्रम में दिनांक 05.09.2026 को पुलिस टीम ने मुकदमे में वांछित निवासी ग्राम सैदपुरा, थाना मंगलौर, तहसील रुड़की, जनपद हरिद्वार को जेल के सामने से हिरासत में लिया गया अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस टीम में 

1. उ0नि0 पुष्पेन्द्र सिंह

2. कानि0 लईक अहमद

3. हो0गा0 कपिल कुमार।

Share.
Leave A Reply