फुरकान अंसारी।

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों, संदिग्ध व्यक्तियों, गौ-तस्करों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। 

 

उक्त निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर द्वारा पुलिस टीमों को सक्रिय करते हुए क्षेत्र में लगातार चेकिंग, निगरानी एवं संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।

 

दिनांक 05.09.2026 को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि चौकी रायसी क्षेत्रांतर्गत ग्राम कंकरखाता के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा गौकशी की गई है तथा मौके पर गौवंशीय पशु का सिर एवं खाल के टुकड़े पड़े हैं।

 

सूचना पर लक्सर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा गौवंशीय पशु के सिर एवं खाल के टुकड़ों को कब्जे में लेकर थाना लक्सर पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीमों द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग, निगरानी एवं लगातार दबिश की कार्रवाई की गई। पुलिस की तत्परता एवं प्रभावी सुरागरसी-पतारसी के परिणामस्वरूप कुछ ही घंटों में गौकशी की घटना में संलिप्त 03 आरोपियों को गौकशी उपकरणों सहित हिरासत में लिया गया।

 

पूछताछ में आरोपियों द्वारा पूर्व में दिनांक 19.08.2026 को ग्राम कंकरखाता क्षेत्र में भी गौकशी की घटना में संलिप्त होना स्वीकार किया गया है।

 

कोतवाली लक्सर पर उत्तराखण्ड गोवंश संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम में 

1. व0उ0नि0 नितिन चौहान

2. उ0नि0 राजीव उनियाल

3. हे0का0 अरविन्द रावत

4. का0 सुरेश चौहान

5. का0 अनूप पोखरियाल।

Share.
Leave A Reply