फुरकान अंसारी
हरिद्वार। यूजीसी के नए प्रावधानों, एससी-एसटी कानून और मौजूदा आरक्षण व्यवस्था के विरोध में रविवार को सवर्ण समाज के लोगों ने बहादराबाद टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने करीब लगभग पांच घंटे तक विरोध जताते हुए अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।
प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी एक्ट वापस लेने, एससी-एसटी कानून में बदलाव तथा आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने किया। बाद में प्रशासन की ओर से एडीएम वैभव गुप्ता ने प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन लिया और उनकी मांगों को केंद्र सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।


