फुरकान अंसारी।

हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार के तहत ज्वालापुर पुलिस ने सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सट्टा पर्चियां, पेन और 5,800 रुपये की नकदी बरामद की।

 

पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर 5/6 सितंबर की रात मोहल्ला तेलियान स्थित खाली प्लॉट में छापेमारी की गई। यहां सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए छह लोगों को पकड़ा गया। सभी के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा अपराध संख्या 622/2026 के तहत धारा 13 जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी के निर्देशन में की गई। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल हिमेश चंद्र, कांस्टेबल कर्म सिंह चौहान, रविंद्र वर्मा और दीपक चौहान शामिल रहे।

Share.
Leave A Reply