फुरकान अंसारी।
हरिद्वार, 6 सितम्बर। रानीपुर विधानसभा से भावी विधायक प्रत्याशी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता ई.संजय सैनी के संयोजन में रविवार को जगजीतपुर क्षेत्र में ‘बदलाव का संकल्प जन-जागृति अभियान’ के तहत शंखनाद रैली निकाली गई। अंबेडकर पार्क से शुरू हुई रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
इस दौरान ई.संजय सैनी ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, जलभराव, खराब सड़कों, महंगे पानी के बिल, स्मार्ट मीटर तथा शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को लेकर जनता परेशान है और अब बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि अभियान किसी व्यक्ति विशेष के विरोध में नहीं, बल्कि जनसमस्याओं की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए चलाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जनता की आवाज सड़क से लेकर सदन तक पहुंचाना प्राथमिकता है। युवाओं को रोजगार, किसानों के अधिकार, महिलाओं की सुरक्षा और आमजन को महंगाई से राहत दिलाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार संघर्ष करेंगे।
रैली में कांग्रेस प्रदेश महासचिव अनिल भास्कर, पार्षद सुमित त्यागी, प्रशांत चौहान, पूर्व प्रधान श्याम सुंदर, नरेश सेमवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विभाष मिश्रा, प्रेस मीडिया इंचार्ज डॉ. मेहरबान अली, अमित सैनी, देवीचंद सैनी, जिला महासचिव अजय मुखिया, आरिफ पीरजी, सोनू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


