फुरकान अंसारी।

हरिद्वार। एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के लगातार सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं।

 

अवैध मादक पदार्थों एवं नशीली दवाओं की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से जनपद हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली गंगनहर पुलिस एवं ANTF हरिद्वार की संयुक्त टीम ने 02 नशा तस्करों को दबोचा।

 

संयुक्त पुलिस टीम द्वारा गंगनहर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर सकपकाकर भागने का प्रयास कर रहे दो व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान संदिग्ध विनिश परमार के कब्जे से एक थैले में Dicyclomine Hydrochloride, Tramadol Hydrochloride and Acetaminophen Capsules के 960 कैप्सूल तथा Alprazolam Tablets IP 0.5 mg की 500 टैबलेट बरामद हुईं।

 

पुलिस पूछताछ में सामने आए तथ्यों एवं बरामद नशीली दवाओं की बिक्री में संलिप्तता के आधार पर आरोपी बंटी उर्फ सुमित को भी हिरासत में लिया गया।

 

आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली गंगनहर पर मु0अ0सं0-346/2026, एनडीपीएस अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। दोनों के विब आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। पुलिस टीम में 

1. उ0नि0 हरीश गैरोला 

2. का0 अजय बिष्ट 

3. हे0का0 रियाज अली

4. का0 नितुल यादव।

Share.
Leave A Reply