फुरकान अंसारी। देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित लोक संवर्धन पर्व के अंतर्गत हरेला उत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व केवल हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश ही नहीं देता, बल्कि उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, सामाजिक समरसता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का भी प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरेला उत्तराखंड की लोक परंपराओं का ऐसा महापर्व है, जो समाज के सभी वर्गों को एक सूत्र में जोड़ता है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि प्रदेश का…
Author: Janta Updates
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 16 जुलाई 2026। उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला के अवसर पर जनपद हरिद्वार में गुरुवार को हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ व्यापक स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय परिसर में पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन का संदेश दिया। जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद के सभी विभागों, नगर निकायों, विकासखंडों, ग्राम पंचायतों, शिक्षण संस्थानों तथा अन्य सरकारी कार्यालयों द्वारा अपने-अपने कार्यालय परिसरों एवं विभागीय परिसंपत्तियों पर पौधरोपण किया गया। हरेला पर्व के अवसर पर जनपद में 30 हजार पौधों के रोपण…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 16 जुलाई 2026।खंड विकास अधिकारी आलोक गार्गेय ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में सेवा, सुशासन एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत 17 जुलाई 2026 को विकास खंड खानपुर सभागार में प्रातः 10:00 बजे से बहुउद्देशीय शिविर एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभार्थियों को विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सा परीक्षण, परामर्श एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रदान की जाएंगी, ताकि आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सुविधाओं का लाभ मिल…
फुरकान अंसारी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मसूरी-देहरादून मार्ग स्थित पुनर्नवा वेलनेस रिजॉर्ट, किमाड़ी में इंटरनेशनल कन्वेन्शन ऑफ इवेंट इंडस्ट्रीज (ICEI) द्वारा आयोजित ‘ग्रेस हिन्दुस्थान 2.0 उत्तराखण्ड’ राष्ट्रीय वेडिंग प्रोफेशनल्स सम्मेलन में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने देशभर से आए वेडिंग प्लानर्स, इवेंट विशेषज्ञों, पर्यटन क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों तथा सभी अतिथियों का देवभूमि उत्तराखंड में स्वागत करते हुए कहा कि यह सम्मेलन राज्य में पर्यटन, विशेषकर वेडिंग टूरिज्म के विस्तार के लिए महत्वपूर्ण मंच सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी दो दिनों तक आयोजित इस सम्मेलन में पर्यटन, वेडिंग और इवेंट उद्योग से…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार।हरेला पर्व के पावन अवसर पर थाना खानपुर परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य अस्पतालों में रक्त की आवश्यकता को पूरा करने में सहयोग देना तथा समाज के प्रति पुलिस की संवेदनशील एवं सेवा भावी भूमिका को सशक्त करना था। शिविर रुड़की ब्लड सेंटर की विशेषज्ञ मेडिकल टीम के तकनीकी सहयोग से आयोजित किया गया। शिविर में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कुल 9 यूनिट रक्तदान किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस कर्मियों ने रक्तदान के महत्व को समझते हुए बढ़-चढ़कर सहभागिता की तथा समाज…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार,16/07/2026।आज उत्तराखंड के लोकपर्व “हरेला” के अवसर पर जन अधिकार पार्टी (ज.) की राष्ट्रीय महासचिव हेमा भण्डारी एवं ग्रामीण अध्यक्ष कोमल ने सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव हेमा भण्डारी एवं ग्रामीण अध्यक्ष कोमल ने सड़कों पर हुए गड्ढों में वृक्षारोपण कर सरकार की पोल खोली और एक तरफ पेड़ कटान व दूसरी तरफसरकार द्वारा दिखावे के वृक्षारोपण की निंदा की। राष्ट्रीय महासचिव हेमा भण्डारी एवं ग्रामीण अध्यक्ष कोमल ने हरेला के पावन अवसर पर काला दिवस बताते हुए उन सड़कों पर पौधे लगाए जहां सरकार की लापरवाही…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। देवभूमि उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने HRDA के सचिव प्रत्यूष सिंह के साथ नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत जिला मुख्यालय आवासीय परिसर में फलदार एवं छायादार पौधों का वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास एवं स्वच्छ वातावरण के प्रति जन-जागरूकता का संदेश भी दिया गया। नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि हरेला पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्रकृति के प्रति हमारी आस्था का प्रतीक है। आज के समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों का प्रभावी समाधान केवल अधिक से अधिक वृक्षारोपण…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 16 जुलाई 2026। उत्तराखण्ड के लोक पर्व हरेला के पावन अवसर पर वन विभाग द्वारा नगर वन देवपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने शिरकत करते हुए रुद्राक्ष का पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने लोक पर्व हरेला-2026 की प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण को जनआंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान किया। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी आस्था, कृतज्ञता और संरक्षण के संकल्प…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार,16 जुलाई 2026। उत्तराखण्ड की समृद्ध लोक परंपरा एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक हरेला पर्व के अवसर पर जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार द्वारा व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत 200 से अधिक फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण संभागीय परिवहन कार्यालय परिसर तथा ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक परिसर में किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम का नेतृत्व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) श्री निखिल शर्मा एवं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा ने किया। इस अवसर पर परिवहन कर अधिकारी श्रीमती वरुणा सैनी, संभागीय निरीक्षक श्री आनंद वर्धन सहित कार्यालय के…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर ऋषिकुल चौक स्थित कश्यप घाट में जिला अधिकारी हरिद्वार के आदेशों के अनुपालन में, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी की प्रेरणा एवं नगर निगम हरिद्वार के उप आयुक्त श्री दीपक गोस्वामी के मार्गदर्शन में नगर निगम हरिद्वार, आईटीसी मिशन सुनहरा कल, श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम, बंधन, प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन एवं आईजीडी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में विशेष स्वच्छता अभियान, गाजर घास उन्मूलन तथा “एक वृक्ष माँ के नाम” थीम पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हरेला उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, प्रकृति प्रेम और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक…

