फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। भारतीय मजदूर परिषद ने मोहम्मद आरिफ चौधरी को उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। नई जिम्मेदारी मिलने पर आरिफ चौधरी ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र प्रधान समेत राष्ट्रीय पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
आरिफ चौधरी ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। श्रमिक हित, राष्ट्रहित और संगठन की मजबूती को प्राथमिकता देते हुए उत्तराखंड में संगठन का विस्तार और मजबूती के लिए कार्य किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि श्रमिकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने, उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा जरूरतमंद श्रमिकों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। साथ ही संगठन की विचारधारा और उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाते हुए प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में संगठन का विस्तार किया जाएगा।
वहीं, राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र प्रधान ने मोहम्मद आरिफ चौधरी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और श्रमिक हितों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की अपेक्षा जताई।

Share.
Leave A Reply