फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में ज्वालापुर पुलिस ने एक आरोपी को 52 पाउच अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर थाना क्षेत्र में अवैध शराब व मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 28 सितंबर 2026 को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने मोहल्ला मालियान से आरोपी, निवासी मोहल्ला कैथवाड़ा, ज्वालापुर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 52 पाउच देशी शराब माल्टा मार्का बरामद हुए।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस टीम: कांस्टेबल नरेंद्र राणा और कांस्टेबल राजेश बिष्ट।
Add A Comment


