फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत बुग्गावाला पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 28 सितंबर 2026 की रात थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान ग्राम खेड़ी रोड के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे नौमान पुत्र छोटा, निवासी ग्राम सिकरोड़ा, थाना भगवानपुर, हरिद्वार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस का कहना है कि आरोपी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के इरादे से घूम रहा था। आरोपी को हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम में चौकी प्रभारी अमानतगढ़ उ0नि0 मनोज कुमार और कांस्टेबल रमेश राणा शामिल रहे।


