फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के दिशा-निर्देशन में AHTU हरिद्वार की टीम ने 28 सितंबर 2026 को थाना श्यामपुर क्षेत्र स्थित आदर्श इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस उपाधीक्षक रुड़की एवं नोडल AHTU ओशिन जोशी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र रमोला के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में करीब 300 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को मानव तस्करी, नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। कांस्टेबल मुकेश कुमार ने मानव तस्करी के कारणों, दुष्प्रभावों और बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील की।

कांस्टेबल दीपक चंद ने साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताते हुए अनजान कॉल, संदिग्ध लिंक और ऑनलाइन लालच से सावधान रहने की सलाह दी। साथ ही साइबर अपराध होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई।

इस दौरान छात्र-छात्राओं को 112 हेल्पलाइन, उत्तराखंड पुलिस ऐप और यातायात नियमों के बारे में भी जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने विभिन्न विषयों को उदाहरणों के माध्यम से सरल भाषा में समझाया और विद्यार्थियों के सवालों के जवाब भी दिए।

कॉलेज के प्रधानाचार्य अभिषेक पैन्यूली ने AHTU टीम के जागरूकता कार्यक्रम की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार जताया। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाने की आवश्यकता बताई।

कार्यक्रम में शिक्षक शहजाद, ऊषा चौहान, हेमलता चौहान, मेहरबान, जितेन्द्र सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

कार्यक्रम में AHTU टीम से हेका राकेश कुमार, कांस्टेबल मुकेश कुमार, महिला कांस्टेबल शशिबाला, महिला कांस्टेबल गीता और कांस्टेबल दीपक चंद मौजूद रहे।

Share.
Leave A Reply