फुरकान अंसारी संपादक। हरिद्वार। दिल्ली में बिहार निवासी पांडव कुमार की निर्मम हत्या की खबर से मिथिला समाज में शोक और आक्रोश का माहौल है। घटना के विरोध में मिथिला एकता मंच के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शीतला माता घाट पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन चौधरी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि राजधानी दिल्ली में इस तरह की वारदात बेहद चिंताजनक है और दोषियों को शीघ्र कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और हरसंभव सहयोग की मांग की।…
Author: Janta Updates
फुरकान अंसारी संपादक। हरिद्वार/लक्सर। जनपद में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए हरिद्वार पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में कोतवाली लक्सर पुलिस ने गौवंश संरक्षण को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए गौकशी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक लक्सर के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में पतारसी-सुरागरसी और सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान 30 अप्रैल 2026 को मिली सूचना के आधार पर ग्राम रणसूरा क्षेत्र में पुलिस ने दबिश दी।…
फुरकान अंसारी संपादक। हरिद्वार में यूथ कांग्रेस के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रेम नगर आश्रम के बाहर प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज के खिलाफ धामी सरकार का पुतला दहन कर जनपद हरिद्वार के साथ कथित भेदभाव, विपक्षी विधायकों की अनदेखी और जिला योजना में ठेकेदारों के प्रस्ताव शामिल किए जाने का विरोध जताया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार हरिद्वार के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है और विपक्षी जनप्रतिनिधियों को उचित सम्मान नहीं दिया जा रहा। नेताओं ने कहा कि जिला योजना समिति की बैठकों में विपक्षी विधायकों…
फुरकान अंसारी संपादक। हरिद्वार 30 अप्रैल 2026। सचिव उत्तराखंड लोक सेवा आयोग अशोक पांडेय ने अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य (लिखित) परीक्षा–2025 का आयोजन दिनांक 27 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। परीक्षा प्रतिदिन दो सत्रों में आयोजित की गई, जिसमें प्रथम सत्र प्रातः 9:00 बजे से 12:00 बजे तक तथा द्वितीय सत्र अपराह्न 2:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक संपन्न हुआ। यह परीक्षा आयोग के परीक्षा भवन, हरिद्वार तथा जनपद नैनीताल के हल्द्वानी नगर स्थित गुरु तेग बहादुर पब्लिक…
फुरकान अंसारी संपादक। हरिद्वार, 30 अप्रैल 2026। जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल के नेतृत्व में खाद्य आपूर्ति विभाग की 4 सदस्यीय टीम ने लक्सर क्षेत्र के विभिन्न पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण कर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पेट्रोल पंप संचालकों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान राम राणा फिलिंग स्टेशन हबीबपुर कुड़ी, एमवी फिलिंग स्टेशन नमारा हबीबपुर कुड़ी और रायसी डीजल सेंटर रायसी में कई खामियां पाई गईं। जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिए कि वे मानकों के अनुसार मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करें और चारधाम यात्रा को देखते हुए पर्याप्त ईंधन स्टॉक सुरक्षित…
फुरकान अंसारी संपादक। हरिद्वार 30 अप्रैल 2026। हरिद्वार शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चल रहे निर्माण कार्यों को त्वरित गति से दिन रात कार्य करते हुए पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कांट्रेक्टर को दिए गए थे। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए है की चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सीवरेज कार्य हेतु जो भी सड़के खोदी गयी है उन सड़कों का हर हाल में मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया जाए,जिसके अनुपालन में कार्य तीव्र गति से किए जा रहे है। परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई…
फुरकान अंसारी संपादक।हरिद्वार में बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह की अगुवाई में ऋषिकुल ऑडिटोरियम में पुलिस, पैरामिलिट्री फोर्स और प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई। इस दौरान जोनल और सेक्टर प्रभारियों को सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।मेला क्षेत्र को 8 जोन और 21 सेक्टर में विभाजित किया गया है। सभी जोनल और सेक्टर अधिकारी स्नान समाप्ति तक अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहेंगे और लगातार मेला कंट्रोल रूम को स्थिति की जानकारी देंगे।ब्रीफिंग में एसपी सिटी अभय सिंह ने स्नान संचालन, श्रद्धालुओं…
फुरकान अंसारी संपादक। हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा चलाए जा रहे माल निस्तारण अभियान के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर बड़ी कार्रवाई करते हुए वर्ष 2024 और 2025 में बरामद अवैध देशी शराब के जखीरे का विनिष्टीकरण किया। दिनांक 30 अप्रैल 2026 को कोतवाली रानीपुर के मालखाने में जमा अवैध देशी शराब के कुल 43 मालों को विधिवत प्रक्रिया अपनाते हुए नष्ट किया गया। यह कार्रवाई गठित कमेटी की निगरानी में पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई। प्रक्रिया के दौरान प्रत्येक माल का नमूना लेकर उसे मोहरबंद किया गया, जिसके बाद शेष शराब को तोड़कर…
फुरकान अंसारी संपादक। हरिद्वार 30 अप्रैल 2026।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित आज धरातल पर पहुंच कर रानीपुर विधायक आदेश चौहान के साथ जमालपुर खुर्द,ब्रह्मपुरी रावली महदूद,मीनाक्षी पुरम,रावली महदूद एवं नील खुदाना ज्वालापुर आदि क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर क्षेत्र में साफ सफाई एवं अतिक्रमण का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने क्षेत्र में नालों में कूड़ा कचरा के ढेर देखकर एवं नालों – नालियों के ऊपर किए गए अतिक्रमण पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जमालपुर खुर्द,ब्रह्मपुरी रावली महदूद, मीनाक्षी पुरम एवं रावली महदूद क्षेत्र में नाला एवं…
फुरकान अंसारी संपादक। हरिद्वार, 30 अप्रैल 2026।कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के अंतर्गत अपर मेलाधिकारी श्री दयानंद सरस्वती ने गुरुवार को विभिन्न प्रस्तावित योजनाओं एवं निर्माण स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेद निकेतन घाट, खड़खड़ी श्मशान घाट तथा खड़खड़ी क्षेत्र में सूखी नदी पर निर्माणाधीन पुल का जायजा लिया। अपर मेलाधिकारी ने वेद निकेतन घाट का निरीक्षण करते हुए कुंभ मेला मद से स्वीकृत योजना के अनुरूप घाट के सुदृढ़ीकरण, सुरक्षा उपायों तथा आवश्यक निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा…

