फुरकान अंसारी संपादक।

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा चलाए जा रहे माल निस्तारण अभियान के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर बड़ी कार्रवाई करते हुए वर्ष 2024 और 2025 में बरामद अवैध देशी शराब के जखीरे का विनिष्टीकरण किया।

दिनांक 30 अप्रैल 2026 को कोतवाली रानीपुर के मालखाने में जमा अवैध देशी शराब के कुल 43 मालों को विधिवत प्रक्रिया अपनाते हुए नष्ट किया गया। यह कार्रवाई गठित कमेटी की निगरानी में पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई।

प्रक्रिया के दौरान प्रत्येक माल का नमूना लेकर उसे मोहरबंद किया गया, जिसके बाद शेष शराब को तोड़कर नाले में बहाकर नष्ट किया गया। पुलिस प्रशासन के अनुसार पूरी कार्रवाई न्यायालय के आदेश और निर्धारित नियमों के अनुरूप की गई।

इस दौरान गठित कमेटी में क्षेत्राधिकारी सदर हरिद्वार, तहसीलदार हरिद्वार और आबकारी निरीक्षक हरिद्वार मौजूद रहे।

कार्रवाई के समय प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भण्डारी, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, मालखाना मोहर्रिर सुरेश कुमार तथा हेड मोहर्रिर कुम्पाल तोमर सहित पुलिस टीम मौजूद रही।

Share.
Leave A Reply