फुरकान अंसारी संपादक।

हरिद्वार/लक्सर। जनपद में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए हरिद्वार पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में कोतवाली लक्सर पुलिस ने गौवंश संरक्षण को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए गौकशी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक लक्सर के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में पतारसी-सुरागरसी और सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान 30 अप्रैल 2026 को मिली सूचना के आधार पर ग्राम रणसूरा क्षेत्र में पुलिस ने दबिश दी।

पुलिस कार्रवाई के दौरान मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस टीम ने मौके से करीब 100 किलो गौमांस और गौकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान इस्लाम पुत्र असगर निवासी ग्राम रणसूरा, कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ उत्तराखण्ड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

बरामदगी

लगभग 100 किलो गौमांस

गौकशी में प्रयुक्त उपकरण

पुलिस टीम में शामिल

उपनिरीक्षक रंजीत नौटियाल

कांस्टेबल अरुण चौहान

कांस्टेबल रविन्द्र चौहान

कांस्टेबल संदीप रावत

होमगार्ड जितेन्द्र कुमार।

Share.
Leave A Reply