फुरकान अंसारी संपादक।

हरिद्वार 30 अप्रैल 2026। सचिव उत्तराखंड लोक सेवा आयोग अशोक पांडेय ने अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य (लिखित) परीक्षा–2025 का आयोजन दिनांक 27 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। परीक्षा प्रतिदिन दो सत्रों में आयोजित की गई, जिसमें प्रथम सत्र प्रातः 9:00 बजे से 12:00 बजे तक तथा द्वितीय सत्र अपराह्न 2:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक संपन्न हुआ।

        यह परीक्षा आयोग के परीक्षा भवन, हरिद्वार तथा जनपद नैनीताल के हल्द्वानी नगर स्थित गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल, सिविल लाइंस मोतीनगर पड़ाव, ठंडी सड़क, नैनीताल रोड, हल्द्वानी एवं खालसा नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज, नैनीताल रोड, मोतीनगर पड़ाव, हल्द्वानी में आयोजित की गई।

      उक्त परीक्षा में कुल 1545 अभ्यर्थियों के सापेक्ष विभिन्न तिथियों एवं प्रश्न-पत्रों में उपस्थिति/अनुपस्थिति का विवरण निम्नवत् रहा:

दिनांक 27 अप्रैल 2026 (सोमवार)

प्रथम सत्र: सामान्य हिन्दी

उपस्थित: 1183

अनुपस्थित: 362

उपस्थिति प्रतिशत: 76.57%

द्वितीय सत्र: निबंध

उपस्थित: 1177

अनुपस्थित: 368

उपस्थिति प्रतिशत: 76.18%

दिनांक 28 अप्रैल 2026 (मंगलवार)

प्रथम सत्र: सामान्य अध्ययन–I (भारतीय विरासत एवं संस्कृति, विश्व का इतिहास एवं भूगोल तथा समाज)

उपस्थित: 1163

अनुपस्थित: 382

उपस्थिति प्रतिशत: 75.28%

द्वितीय सत्र: सामान्य अध्ययन–II (शासन व्यवस्था, संविधान, शासन-प्रणाली, सामाजिक न्याय एवं अंतरराष्ट्रीय संबंध)

उपस्थित: 1159

अनुपस्थित: 386

उपस्थिति प्रतिशत: 75.02%

दिनांक 29 अप्रैल 2026 (बुधवार)

प्रथम सत्र: सामान्य अध्ययन–III (प्रौद्योगिकी, आर्थिक विकास, जैव विविधता, पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन)

उपस्थित: 1154

अनुपस्थित: 391

उपस्थिति प्रतिशत: 74.69%

द्वितीय सत्र: सामान्य अध्ययन–IV (नीतिशास्त्र, सत्यनिष्ठा एवं अभिशासन)

उपस्थित: 1153

अनुपस्थित: 392

उपस्थिति प्रतिशत: 74.63%

दिनांक 30 अप्रैल 2026 (गुरुवार)

प्रथम सत्र: सामान्य अध्ययन–V (उत्तराखण्ड राज्य से संबंधित सामान्य जानकारी)

उपस्थित: 1151

अनुपस्थित: 394

उपस्थिति प्रतिशत: 74.50%

द्वितीय सत्र: सामान्य अध्ययन–VI (उत्तराखण्ड राज्य से संबंधित सामान्य जानकारी)

उपस्थित: 1151

अनुपस्थित: 394

उपस्थिति प्रतिशत: 74.50%

परीक्षा के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, गोपनीयता एवं पारदर्शिता के समुचित प्रबंध सुनिश्चित किए गए। संपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

आयोग द्वारा परीक्षा संपादन में सहयोग प्रदान करने वाले समस्त अधिकारियों एवं कार्मिकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया है।

Share.
Leave A Reply