फुरकान अंसारी संपादक।

हरिद्वार, 30 अप्रैल 2026। जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल के नेतृत्व में खाद्य आपूर्ति विभाग की 4 सदस्यीय टीम ने लक्सर क्षेत्र के विभिन्न पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण कर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पेट्रोल पंप संचालकों में हड़कंप मच गया।

निरीक्षण के दौरान राम राणा फिलिंग स्टेशन हबीबपुर कुड़ी, एमवी फिलिंग स्टेशन नमारा हबीबपुर कुड़ी और रायसी डीजल सेंटर रायसी में कई खामियां पाई गईं। जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिए कि वे मानकों के अनुसार मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करें और चारधाम यात्रा को देखते हुए पर्याप्त ईंधन स्टॉक सुरक्षित रखें।

उन्होंने बताया कि निरीक्षण में मिली कमियों को लेकर संबंधित पेट्रोल पंपों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जा रहे हैं। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी मदन रावत, दिवेश कुमार शर्मा और तोशनाथ शर्मा भी मौजूद रहे।

Share.
Leave A Reply