Author: Janta Updates

(फुरकान अंसारी ) हरिद्वार ,12/05/2026।रुड़की आर्य समाज नंद विहार रुड़की एवं शहीद भगत आदर्श युवा मंच रुड़की के संयुक्त तत्वावधान में ऐतिहासिक वटवृक्ष, सुनहरा रोड रुड़की पर 10 मई 1857 की प्रथम स्वतंत्रता क्रांति दिवस के उपलक्ष्य में श्रद्धांजलि यज्ञ एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश की आज़ादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले क्रांतिकारियों एवं वीर वीरांगनाओं को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारियों एवं वंशजों को ओ३म अंगवस्त्र, शॉल एवं शहीदों के चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप…

Read More

(फुरकान अंसारी) हरिद्वार, 12 मई 2026। आज भेल हरिद्वार में एटक यूनियन द्वारा सीएफएफपी गेट पर विभिन्न कर्मचारी समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के उपरांत यूनियन प्रतिनिधिमंडल ने निदेशक मानव संसाधन को ज्ञापन सौंपते हुए लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की। यूनियन नेताओं ने कहा कि कर्मचारियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे लंबे समय से लंबित हैं, जिन पर प्रबंधन को गंभीरता से निर्णय लेना चाहिए। यूनियन की ओर से मुख्य रूप से जेसीएम की बैठक शीघ्र बुलाने, पीपी भुगतान सहित अन्य ज्वलंत समस्याओं के समाधान, इंसेंटिव स्कीम के पुनरीक्षण तथा ओवरटाइम भुगतान को पूर्व…

Read More

(फुरकान अंसारी) 12/05/2026। हरिद्वार पुलिस के “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत मंगलोर पुलिस ने एटीएम बदलकर लोगों के खातों से ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से विभिन्न बैंकों के 12 एटीएम कार्ड और ₹10,710 नकद बरामद किए हैं। गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार गिरोह उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सक्रिय था और विशेष…

Read More

(फुरकान अंसारी) हरिद्वार,12/05/2026। कोतवाली लक्सर पुलिस ने बंद घर में चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब दो लाख रुपये की नकदी व चोरी का माल बरामद किया है। दोनों आरोपी पहले भी चोरी की घटनाओं में जेल जा चुके हैं और नशे व निजी शौक पूरे करने के लिए वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस के अनुसार, 10 मई 2026 को मेहरबान अली पुत्र महमूद निवासी सुल्तानपुर, कोतवाली लक्सर ने तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोर उनके घर से नकदी और जेवरात चोरी कर…

Read More

(फुरकान अंसारी) हरिद्वार,12/05/2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह की अध्यक्षता में माह अप्रैल की अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की मौजूदगी में अपराध नियंत्रण, चारधाम यात्रा, यातायात व्यवस्था, नशा तस्करी और जनसुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में एसएसपी ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी दशा में नशे का तस्कर या पैडलर गिरफ्तारी से नहीं बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशे की पूरी चैन को चिन्हित कर कार्रवाई की जाए तथा संबंधित क्षेत्राधिकारी इसकी साप्ताहिक समीक्षा करें। अपराधियों की कुंडली…

Read More

(फुरकान अंसारी) हरिद्वार,12 मई 2026।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में आज शिव मूर्ति चौक से ललतारो पुल के मध्य विशेष ई-रिक्शा सत्यापन एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य शहर में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखना, सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करना तथा बिना सत्यापन एवं बिना निर्धारित क्यूआर कोड स्टिकर संचालित ई-रिक्शाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना रहा।       अभियान का नेतृत्व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), हरिद्वार नेहा झा एवं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन)हरिद्वार, निखिल शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अभियान के…

Read More

(फुरकान अंसारी) हरिद्वार, 12 मई। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) नई दिल्ली द्वारा आयोजित 10वीं कक्षा की सेकेंड बोर्ड परीक्षाएं 15 मई 2026 से 1 जून 2026 तक जनपद हरिद्वार के 8 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। परीक्षा को नकलविहीन, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों के आसपास 200 मीटर की परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा-163 (पूर्व धारा 144) लागू कर दी है। नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार ने बताया कि हरिद्वार नगर क्षेत्र में स्थित सेंट मेरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ज्वालापुर, द विजडम ग्लोबल स्कूल, गायत्री विद्यापीठ शांतिकुंज, महर्षि…

Read More

(फुरकान अंसारी) हरिद्वार 12 मई 2026। जनपद में शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक कचरा एवं ठोस अपशिष्ट के उचित निस्तारण हेतु जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।जिसमें नगर निगम,नगर पालिका,नगर पंचायत,जिला पंचायत,पंचायतीराज एवं खंड विकास अधिकारियों मौजूद रहें।      बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए है कि पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा अधिसूचित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026, भारत में कचरा प्रबंधन के ढांचे में एक महत्वपूर्ण बदलाव का प्रतिनिधित्व करते हैं। 1 अप्रैल, 2026 से प्रभावी होने वाले ये नियम, 2016 के…

Read More

(फुरकान अंसारी) हरिद्वार 12 मई 2026 । हरिद्वार शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चल रहे निर्माण कार्यों को त्वरित गति से दिन रात कार्य करते हुए पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कांट्रेक्टर को दिए गए थे।                जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए है की चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सीवरेज कार्य हेतु जो भी सड़के खोदी गयी है उन सड़कों का हर हाल में मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया जाए,जिसके अनुपालन में कार्य तीव्र गति से…

Read More

(फुरकान अंसारी) हरिद्वार, 12 मई 2026।भगवानपुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस को लूट की झूठी सूचना देना कुछ लोगों को भारी पड़ गया। पुलिस जांच में ₹2.5 लाख रुपये और वाहन लूट की सूचना पूरी तरह फर्जी निकली। मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 172 के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, 11 मई 2026 को सलीम पुत्र अलीहसन निवासी खाताखेड़ी, थाना मंडी, जिला सहारनपुर ने डायल-112 पर सूचना दी थी कि ग्राम खेड़ी शिकोहपुर के पास कुछ लोगों ने जबरन उसकी गाड़ी और उसमें रखे करीब ढाई लाख रुपये छीन लिए हैं। सूचना मिलते…

Read More