(फुरकान अंसारी)
हरिद्वार, 12 मई 2026। आज भेल हरिद्वार में एटक यूनियन द्वारा सीएफएफपी गेट पर विभिन्न कर्मचारी समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के उपरांत यूनियन प्रतिनिधिमंडल ने निदेशक मानव संसाधन को ज्ञापन सौंपते हुए लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की। यूनियन नेताओं ने कहा कि कर्मचारियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे लंबे समय से लंबित हैं, जिन पर प्रबंधन को गंभीरता से निर्णय लेना चाहिए।
यूनियन की ओर से मुख्य रूप से जेसीएम की बैठक शीघ्र बुलाने, पीपी भुगतान सहित अन्य ज्वलंत समस्याओं के समाधान, इंसेंटिव स्कीम के पुनरीक्षण तथा ओवरटाइम भुगतान को पूर्व की भांति पुनः शुरू करने की मांग उठाई गई। इसके अलावा अन्य यूनिटों की तरह हरिद्वार में भी आर्टीजन से पर्यवेक्षक वर्ग में जीरो ईयर पदोन्नति देने की मांग की गई।
ज्ञापन में लैपटॉप प्रतिपूर्ति योजना पुनः शुरू करने, मृतक आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति देने, नई भर्ती वाले आर्टिजनों को ₹29,500 वेतनमान देने तथा मुख्य चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की स्थायी भर्ती किए जाने की मांग भी प्रमुख रूप से शामिल रही। यूनियन ने HMIS सिस्टम की खामियों को दूर करने और उपनगरीय क्षेत्रों में सिविल एवं इलेक्ट्रिकल मेंटिनेंस कार्यों हेतु बजट बढ़ाने की भी मांग की।
इसके साथ ही भेल की खाली पड़ी जमीनों पर कर्मचारियों को प्लॉट आवंटन, इंडियन कॉफी हाउस जैसी प्रतिष्ठित कैंटीन सुविधा उपलब्ध कराने तथा संविदा कर्मियों के वेतन में वृद्धि कर उन्हें वर्षभर कार्य उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई।
इस अवसर पर एटक के प्रदेश अध्यक्ष एम.एस. त्यागी, केंद्रीय नेता ए.के. दास, अध्यक्ष नईम खान, महामंत्री संदीप चौधरी, वरिष्ठ नेता संतोष तिवारी, परमाल सिंह, मनमोहन कुमार, अजित सिंह, अमृत रंजन, रविकांत त्यागी, अशोक शर्मा, सुभाष त्यागी, रवि राय, देवी प्रसाद कानूनगो, तरुण डुडेजा, विनीत चौधरी, अनुराग सेमवाल, धीरज बालियान, योगेश कुमार, शेखर कुमार, दीपक कुमार, देवाशीष जोशी, अतुल सोनार, जितेंद्र चहल, मांगेराम यादव, सतीश चौधरी, राकेश रोशन, परमजीत सिंह, गजेंद्र कुमार, सचिन शर्मा, घनश्याम यादव, छतर सिंह, विकास चौधरी, पवन कुमार, भूपेंद्र कुमार, संकल्प त्यागी, रोहित सिंह, जितेंद्र पटेल, प्रवीण कुमार, राजीव शर्मा, सतेंद्र कटारिया, विक्रांत त्यागी, चिरंजीवी कुमार, गोपाल शर्मा, जितेंद्र प्रसाद, राजकुमार, दीपक गुप्ता, ओमप्रकाश सारण, चंद्रमोहन सिंह, भुवन भट्ट, तनुज उनियाल, कमलेश गुप्ता, सुभाष कुशवाहा, सतनाम सिंह, दिलीप साहू, अरविंद सैनी, निशांत प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।


