(फुरकान अंसारी)

हरिद्वार, 12 मई 2026।भगवानपुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस को लूट की झूठी सूचना देना कुछ लोगों को भारी पड़ गया। पुलिस जांच में ₹2.5 लाख रुपये और वाहन लूट की सूचना पूरी तरह फर्जी निकली। मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 172 के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार, 11 मई 2026 को सलीम पुत्र अलीहसन निवासी खाताखेड़ी, थाना मंडी, जिला सहारनपुर ने डायल-112 पर सूचना दी थी कि ग्राम खेड़ी शिकोहपुर के पास कुछ लोगों ने जबरन उसकी गाड़ी और उसमें रखे करीब ढाई लाख रुपये छीन लिए हैं।

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भगवानपुर के नेतृत्व में टीम गठित कर मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों की तलाश शुरू की।

जांच के दौरान नबीर पुत्र जमील, शौकिन पुत्र बाबू निवासी मानक माजरा तथा साहिब पुत्र आलीम निवासी डाडा जलालपुर द्वारा वाहन अपने साथ ले जाना सामने आया। पुलिस तीनों को पूछताछ के लिए थाने लाई, जहां जांच में मामला आपसी पैसों के लेन-देन का निकला।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि शिकायतकर्ता ने पुलिस को गुमराह करने और दबाव बनाने की नीयत से लूट की झूठी कहानी रची थी। इसके बाद पुलिस ने वाहन ले जाने वाले तीनों व्यक्तियों सहित सूचना देने वाले सलीम और नौशाद पुत्र शमशाद निवासी सम्राट कॉलोनी, मंडी समिति रोड, सहारनपुर के खिलाफ धारा 172 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की।

पुलिस ने कहा कि हरिद्वार पुलिस आमजन की सहायता के लिए हर समय तत्पर है, लेकिन झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share.
Leave A Reply