फुरकान अंसारी, संवाददाता। हरिद्वार, 24 मार्च 2026।आगामी कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण करने के उद्देश्य से मेला प्रशासन ने स्थलीय निरीक्षण अभियान तेज कर दिया है। इस क्रम में चल रहे विभिन्न विकास एवं आधारभूत ढांचा संबंधी कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का नियमित आकलन किया जा रहा है, ताकि समय रहते सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकें। मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशानुसार उप मेलाधिकारी मनजीत सिंह ने मंगलवार को भूपतवाला क्षेत्र का विस्तृत भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने कुंभ मेले के दौरान श्रद्धालुओं को निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जल संस्थान…
Author: Janta Updates
फुरकान अंसारी, संवाददाता। हरिद्वार, 24 मार्च 2026।विश्व क्षय रोग दिवस 2026 के अवसर पर राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी, रोशनाबाद, हरिद्वार में “टीबी मुक्त ग्राम पंचायत – ग्राम प्रधान सम्मान समारोह एवं 100 दिवसीय विशेष अभियान” का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जनपद को टीबी मुक्त बनाने के लिए जनभागीदारी को बढ़ावा देना एवं ग्राम स्तर तक प्रभावी कार्ययोजना को लागू करना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने टीबी उन्मूलन अभियान में उत्कृष्ट कार्य…
हरिद्वार, 24 मार्च 2026।जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने अवगत कराया कि आईटीसी मिशन सुनहरा कल एवं श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम द्वारा विश्व जल दिवस–2026 के उपलक्ष्य में जिला आपदा प्रबंधन सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर शिवालिक नगर वार्ड में कार्यरत मोहल्ला समितियों की महिलाओं, स्वच्छता कार्य में संलग्न स्वच्छ दूतों, विद्यालयों के छात्र-छात्राओं तथा स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिवालिक नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी, जनपद के स्वच्छता नोडल अधिकारी तथा ‘स्वजल’ परियोजना के अधिकारी चन्द्रकान्तमणि त्रिपाठी उपस्थित रहे। आईटीसी मिशन सुनहरा कल…
गठित समिति द्वारा पारदर्शी प्रक्रिया में की गई नीलामी फुरकान अंसारी, संवाददाता। हरिद्वार, 24 मार्च 2016। न्यायालय द्वारा गठित समिति, जिसमें क्षेत्राधिकारी मंगलौर, तहसीलदार रुड़की एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर शामिल रहे, द्वारा निर्धारित नियमों के अनुरूप उक्त माल की नीलामी प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई। नीलामी के माध्यम से माल को विधिवत छोड़ा गया तथा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
“सुरक्षित साथी – सड़क सुरक्षा एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया पहल” का सफल आयोजन हरिद्वार में। फुरकान अंसारी, संवाददाता। हरिद्वार 24 मार्च 2026। परिवहन विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा Hero MotoCorp के CSR कार्यक्रम Ride Safe India के अंतर्गत, उप क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (ARTO), हरिद्वार के सहयोग से “सुरक्षित साथी – रोड सेफ्टी एवं इमरजेंसी रिस्पॉन्स प्रशिक्षण कार्यक्रम” का सफल आयोजन आज हरिद्वार स्थित एक स्थानीय होटल में किया गया।जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अपर जिलाधिकारी पी आर चौहान, संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ अनीता चमोला, संभागीय परिवहन अधिकारी संदीप सैनी, सीओ ट्रैफिक बिपेंदर…
हरिद्वार 23 मार्च 2026। राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम श्रृंखला के तहत आज ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। देशभक्ति गीत, नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया और पूरा सभागार तालियों की गूंज…
फुरकान अंसारी, संवाददाता। हरिद्वार, 23 मार्च 2026।नवरात्र पर्व के पावन अवसर पर हरिद्वार पुलिस की A.H.T.U. (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) टीम ने एक सराहनीय कार्य करते हुए आठ वर्षों से अपने गुमशुदा बच्चों की तलाश में भटक रही मां को उसके बेटे से मिलवा दिया। बरेली (उत्तर प्रदेश) निवासी ममता के लिए यह दिन जीवन की सबसे बड़ी खुशी लेकर आया। वर्षों पहले, पिता सुरेश की डांट से नाराज होकर उसके 6 वर्षीय पुत्र सोनू और 4 वर्षीय पुत्र मोनू घर से निकल गए थे और फिर वापस नहीं लौटे। दोनों बच्चों की तलाश में माता-पिता ने कई राज्यों और…
फुरकान अंसारी, संवाददाता। हरिद्वार। दिनांक 23.03.2026 को थाना सिडकुल क्षेत्र अंतर्गत रोशनाबाद स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय हरिद्वार में CJM न्यायालय में सुनवाई के दौरान एक अहम मामला सामने आया। सरकार बनाम रोशन लाल प्रकरण में चार व्यक्ति अभियुक्तों की जमानत के लिए न्यायालय में प्रस्तुत हुए। सुनवाई के दौरान ACJM न्यायालय के समक्ष निम्न जमानती प्रस्तुत हुए— अभियुक्त मुकेश कुमार उर्फ मोनू की ओर से जमानती उज्ज्वल सिंह, निवासी ग्राम परखे, हरिद्वार। अभियुक्त रोशन लाल की ओर से जमानती नरेश प्रताप बहुगुणा, निवासी ग्राम परखे, हरिद्वार एवं नरेश पुत्र चंद्रमण, निवासी, BHEL हरिद्वार। अभियुक्त राजेश कुमार की ओर से…
फुरकान अंसारी, संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में पंचांग टेबल कैलेंडर ‘‘उत्तराखण्ड़ की मिट्टी से-नायक से जन नायक पुष्कर सिंह धामी’’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पंचांग कैलेंडर में तिथि, वार, पक्ष, मास, पर्व एवं विशेष दिवसों की जानकारी के साथ पारंपरिक त्योहारों, व्रतों आदि को दर्शाया गया है। मुख्यमंत्री ने ऐसे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इससे लोगों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा। इस कैलेंडर की संकल्पना मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक मदन मोहन सती द्वारा की गई है। इस पंचाग टेबल…
फुरकान अंसारी, संवाददाता। हरिद्वार, 23 मार्च 2026।मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि सभी गतिमान कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि कुंभ से जुड़े निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कुंभ मेला के लिए की जाने वाली अस्थायी व्यवस्थाओं से जुड़े सभी कार्यों के आगणन शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक आगणन सही, तर्कसंगत एवं औचित्यपूर्ण होना चाहिए।…

