फुरकान अंसारी।
हरिद्वार,01/05/2026।ज्वालापुर मंडी के कुएं के पास स्थित गांधी मार्केट में जर्जर हालत में खड़ा एक विशाल पीपल का पेड़ अचानक भरभराकर गिर पड़ा। गनीमत रही कि घटना के समय आसपास अधिक भीड़ नहीं थी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार पेड़ काफी समय से जर्जर स्थिति में था और इसके गिरने का खतरा लगातार बना हुआ था। क्षेत्रवासियों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से पहले ही प्रशासन को इस संबंध में आगाह किया जा चुका था, लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं हो सकी।
पेड़ गिरने की पूरी घटना आसपास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में प्रशासन की लापरवाही को लेकर नाराजगी देखने को मिली।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि शहर में इस प्रकार के जर्जर पेड़ों का सर्वे कर जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।
Add A Comment


