फुरकान अंसारी।
हरिद्वार,01/05/2026। सोशल मीडिया पर भारत के माननीय प्रधानमंत्री एवं उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी कर वीडियो प्रसारित करने के मामले में सिडकुल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 31 मई 2026 को रोशनाबाद निवासी बिंदरपाल पुत्र चंद्रभान पाल ने थाना सिडकुल में लिखित तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई कि एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है।
शिकायत के आधार पर थाना सिडकुल में मुकदमा अपराध संख्या 221/2026 के तहत धारा 351(2) एवं 352 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक देवेंद्र चौहान को सौंपी गई।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल जांच शुरू करते हुए वीडियो प्रसारित करने वाले आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।उपनिरीक्षक देवेंद्र चौहान, थाना सिडकुल,हेड कांस्टेबल कुलदीप बगासी,कांस्टेबल मनीष की कार्रवाई ।


