फुरकान अंसारी।

हरिद्वार। 10.06.2026 को थाना सिडकुल पर वादी सचिन पुत्र सुबीर निवासी तलाई तल्ली जिला पौड़ी गढ़वाल हाल पता ओम शांति धाम कॉलोनी हेतमपुर थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार द्वारा तहरीर दी कि 9-10 लोगो द्वारा एक राय होकर लाठी,डन्डो, तलवार से लैस होकर वादी के भाई जीजा व दोस्त के साथ जान से मारने की नीयत से हमला करने के आधार थाना हाजा पर पंजीकृत कराया गया था विवेचना उ0नि0 देवेंद्र सिंह चौहान के सुपुर्द की गयी थी

 

उक्त घटना की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा घटना के अनावरण हेतु टीमों का गठन कर थानाध्यक्ष थाना सिडकुल को निर्देशित किया गया था। 

 

 जिसके क्रम में दिनांक 18.07.2026 को सिडकुल पुलिस टीम द्वारा इलेक्ट्रानिक व मेनुअली माध्यम से घटना में सम्मलित आरोपियों की धर पकड कर 02 आरोपियों को पकड़ा गया। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। 

 

पुलिस टीम सिडकुल में शामिल 

1. अजय शाह थाना अध्यक्ष 

2. उ0नि0 देवेंद्र सिंह चौहान

3. हे0का0 संजय सिंह

4. हे0का0 जितेन्द्र मलिक की कार्रवाई।

Share.
Leave A Reply