रानीपुर पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7.30 किलो तांबा किया बरामद, कीमत करीब 7 हजार रुपये।
फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। बीएचईएल रानीपुर के ब्लॉक-4 संयंत्र क्षेत्र में तांबे के टुकड़े चोरी करते हुए एक आरोपी को सीआईएसएफ और बीएचईएल कर्मियों ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। आरोपी के कब्जे से करीब 7.30 किलो तांबे के टुकड़े बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत सात हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 7 नवंबर 2026 को बीएचईएल के सुपरवाइजर अंशुल कुमार ने सीआईएसएफ निरीक्षक रविन्द्र कुमार और उपनिरीक्षक सचिन कुमार के साथ कोतवाली रानीपुर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीएचईएल के ब्लॉक-4 संयंत्र क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति को अनधिकृत रूप से तांबे के टुकड़े चोरी करते हुए पकड़ा गया है।
सीआईएसएफ और बीएचईएल कर्मियों द्वारा पकड़े गए आरोपी निवासी मकान नंबर 1214, विष्णुलोक कॉलोनी, कोतवाली रानीपुर, हरिद्वार, उम्र 34 वर्ष के रूप में हुई।
रानीपुर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से 7.30 किलो तांबे के टुकड़े बरामद किए। सुपरवाइजर अंशुल कुमार की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली रानीपुर में मुकदमा अपराध संख्या 409/26, धारा 303(2) एवं 317(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी: निवासी विष्णुलोक कॉलोनी, रानीपुर, हरिद्वार, उम्र 34 वर्ष।
बरामदगी:
7.30 किलो तांबे के टुकड़े, अनुमानित कीमत करीब 7,000 रुपये।


