फुरकान अंसारी।
हरिद्वार ।12-7-2026 की रात 03 लडके सुल्तानपुर लक्सर से एक मोटरसाइकिल पर एक लड़की को लेकर फुलगढ के जंगल की तरफ आये ओर एक लडके व लडकी को जंगल के पास छोड कर वापस सुल्तानपुर चले गये। जंगल के पास पहले से ही 03 लडके शराब पी रहे थे। लड़का व लड़की को जंगल में देखकर शराब पी रहे 03 लड़कों ने फोन कर 03 लडके ओर बुला लिये। जिसके बाद सभी लड़के , लड़की व लडके के पीछे अन्दर जंगल में चले गए ओर 04 लडको ने लड़के को पकड़ कर उसके साथ मारपीट की। 02 अन्य लडके लडकी को पकड़ कर जंगल में ओर अन्दर ले गये। जहां पर मुख्य आरोपी ने लडकी के साथ दुष्कर्म किया। लड़की से बलात्कार करने के बाद दोनों लडके लडकी को जंगल में छोड़कर भाग गये।
दिनांक 13-7-2026 को सुल्तानपुर निवासी वादी द्वारा थाना हाजा पर आकर एक प्रा पत्र स्वयं की नाबालिग लड़की के साथ गैंग रैप होने के सम्बन्ध में लाकर दाखिल किया। प्रार्थना पत्र के आधार पर तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया। संगीन वारदात को गंभीरता से लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष पथरी को घटना का अनावरण व आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिऐ गये।
तत्काल घटनास्थल पहुंची पुलिस टीम ने पर एफ.एस.एल. टीम को बुलाकर वैज्ञानित साक्ष्य एकत्रित किए गए। गठित की गई तीन पुलिस टीमों ने बारीकी से पूरे मामले को देखते हुए क्षेत्र में मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। पुलिस टीमों द्वारा हर सम्भावित स्थानो पर ताबड़तोड़ दबिशें दी गई। दिनांक 17-7-20026 को मुखबिर की सूचना पर फुलगढ के जंगल में दबिश देकर 06 आरोपियों को हिरासत में लिया गया। सभी आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की गयी तो संदिग्ध ने लडकी के साथ हुई घटना को स्वीकार किया। सभी आरोपियों को कारण गिरफ्तारी बताकर हस्व कायदा गिरफ्तार किया गया। बाद विधिक कार्यवाही सभी को समय से माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।पुलिस टीम में शामिल
1- थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार
2- व.उ.नि.उपेन्द्र सिंह
3- उ.नि.विपिन कुमार (चौकी प्रभारी फेरूपुर)
4- उ.नि.बबलू चौहान
5- म.उ.नि.शाहिदा परवीन
6- हे.कां. नारायण राणा
7- कां मुकेश चौहान
8- कां दीपक चौधरी
9- कां नारायण सिंह
10- कां राकेश नेगी
11- सीआईयू रुड़की की कार्रवाई।


