फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। आरक्षी विजय सिंह वर्ष 2023 में कोतवाली लक्सर में ड्यूटी के दौरान हुई एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दुर्घटना में आई गंभीर चोटों के कारण वे चलने-फिरने में असमर्थ हो गए थे तथा उनका उपचार जनपद ऊधम सिंह नगर में चल रहा था।
दिनांक 16-17 जुलाई की रात्रि में उनका दुःखद निधन हो गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह ने आरक्षी श्री विजय सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना करते है।
हरिद्वार पुलिस परिवार दिवंगत आरक्षी श्री विजय सिंह को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है।


