फुरकान अंसारी।
रुड़की, 17 जुलाई 2026। ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस ने जमीन धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, 19 दिसंबर 2024 को वादी संजीव कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार, निवासी सराय ज्वालापुर, हरिद्वार की शिकायत पर रणवीर पुत्र कुंवर पाल व इस्लाम पुत्र हनीफ सहित अन्य के खिलाफ जमीन धोखाधड़ी का मुकदमा कोतवाली रुड़की में दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र राठी द्वारा की जा रही है।
इस प्रकरण में नामजद आरोपी रणवीर के साथ-साथ विवेचना के दौरान प्रकाश में आए पिंकू उर्फ अजय तथा इस्लाम पुत्र अख्तर को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
इसी क्रम में 17 जुलाई 2026 को पुलिस टीम ने फरार चल रहे आरोपी सुशील निवासी ग्राम रानी माजरा, थाना पथरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र राठी, हेड कांस्टेबल नूर हसन एवं कांस्टेबल अनिल चौहान शामिल रहे।


