फुरकान अंसारी।
हरिद्वार, 09 जूलाई । विष्णु घाट रेलवे स्टेशन के समीप काली कमली क्षेत्र में गुरुवार को एक मकान अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे चार लोग मलबे में फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन मायापुर की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।
फायर सर्विस के जवानों ने बिना समय गंवाए मलबे में फंसे सभी चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इनमें एक व्यक्ति बीमार होने के साथ चलने-फिरने में असमर्थ था, जिसे टीम ने स्ट्रेचर की सहायता से सुरक्षित बाहर निकालकर आवश्यक मदद उपलब्ध कराई।
बचाव अभियान का नेतृत्व लीडिंग फायरमैन नरेंद्र सिंह तोमर ने किया। टीम में डीवीआर प्रकाश मनोरी, फायरमैन चंद्र प्रकाश नौटियाल, मातबर सिंह तोमर, सुरेश तथा फायर वूमन दीपाली वर्मा शामिल रहे।
फायर सर्विस की त्वरित, साहसिक और पेशेवर कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने भी टीम के तत्पर बचाव कार्य की सराहना की।


