(फुरकान अंसारी)
हरिद्वार,22-05-2026। आज भाजपा नेता एवं जिला उपाध्यक्ष हरिद्वार आशु चौधरी ने अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग हरिद्वार प्रदीप कुमार से भेंट कर ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही अनियमित विद्युत कटौती की समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा।
आशु चौधरी ने कहा कि पिछले कुछ समय से ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बिजली कटौती की जा रही है, जिससे भीषण गर्मी के इस दौर में आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विभाग से विद्युत आपूर्ति को सुचारु बनाए जाने तथा कटौती पर प्रभावी नियंत्रण करने की मांग की।
इस दौरान अधीक्षण अभियंता प्रदीप कुमार ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।


