(फुरकान अंसारी)
हरिद्वार, 22 मई 2026।कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने वर्ष 2017 से वर्ष 2025 तक मालखाने में लंबित पड़े 111 बिसरा (मानव अंग) मालों का नियमानुसार विधिवत निस्तारण कराया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के थानों के मालखानों में लंबित माल मुकदमाती एवं अज्ञात शवों के पोस्टमार्टम से संबंधित बिसरा मालों के निस्तारण के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर के नेतृत्व में कार्रवाई अमल में लाई गई।
कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा मालखाने में रखे अज्ञात शवों एवं माल मुकदमाती से संबंधित कुल 111 लंबित बिसरा मालों के निस्तारण के लिए उप जिलाधिकारी हरिद्वार से पत्राचार किया गया। उप जिलाधिकारी द्वारा 22 मई 2026 को निस्तारण हेतु समिति गठित कर आदेश जारी किए गए।
इसके बाद गठित समिति की उपस्थिति में कोतवाली ज्वालापुर के मालगृह में रखे सभी 111 बिसरा मालों का विधि-विधान एवं नियमानुसार विनिष्टीकरण किया गया।
गठित समिति में शामिल अधिकारी
क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर संजय चौहान
प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर चंद्रभान सिंह अधिकारी
नायब तहसीलदार हरिद्वार
प्रभारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्वालापुर
अभियोजन अधिकारी हरिद्वार
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
वरिष्ठ उप निरीक्षक हर्ष अरोड़ा
मुख्य आरक्षी सरदार सिंह (मालखाना मोहर्रिर)
मुख्य आरक्षी कलाम दास।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लंबित मालों के समयबद्ध निस्तारण से मालखानों के बेहतर प्रबंधन के साथ-साथ प्रशासनिक कार्यप्रणाली में भी पारदर्शिता और प्रभावशीलता सुनिश्चित होती है।


