फुरकान अंसारी संवाददाता।
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में जनपद हरिद्वार में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
दिनांक 29 मार्च 2026 की रात्रि में चौकी सुमननगर क्षेत्र अंतर्गत कृपाल नगर सिडकुल की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर स्थित खाली मैदान से पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से फर्जी नंबर प्लेट लगी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, 10 ग्राम अवैध स्मैक तथा स्मैक बेचकर अर्जित 900 रुपये नकद बरामद किए गए।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्मैक सिडकुल क्षेत्र से लेकर आया था और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी उसे सप्लायर द्वारा ही उपलब्ध कराई गई थी।
बरामदगी के आधार पर आरोपी एवं उसके सप्लायर के खिलाफ मु0अ0सं0 93/26 के तहत धारा 336, 340 BNS तथा 8/21/60 NDPS एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि फरार सप्लायर की तलाश जारी है।पुलिस टीम में 
प्रभारी निरीक्षक आशुतोष राणा
उ0नि0 विकास रावत (चौकी प्रभारी, गैस प्लांट)
कांस्टेबल उदय चौहान
कांस्टेबल विवेक गुसाईं
कांस्टेबल दीप गौड़ की कार्रवाई।

Share.
Leave A Reply