फुरकान अंसारी, संवाददाता।

हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 29 मार्च 2026 की रात्रि को पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी हाजी इरशाद अली अंसारी के आवास पर एक महत्वपूर्ण मशवरा आयोजित किया गया। इस बैठक में 2017 के पूर्व बसपा प्रत्याशी मुकर्रम अंसारी सहित क्षेत्र के कई सम्मानित लोग मौजूद रहे।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 2 अप्रैल 2026, दिन गुरुवार (जुमेरात) को सुबह 10:00 बजे, मुस्तफाबाद उर्फ पदार्थ में पूर्व प्रधान मोहम्मद नजाकत अंसारी के आवास पर एक बड़ी बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में हरिद्वार ग्रामीण के प्रत्येक गांव से जिम्मेदार एवं सम्मानित लोगों को आमंत्रित करने की योजना बनाई गई है।

इस दौरान यह भी तय किया गया कि पूर्व प्रत्याशी हाजी इरशाद अली अंसारी और मुकर्रम अंसारी को एक साझा मंच पर लाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि क्षेत्र में एकजुटता के साथ आगामी चुनाव की रणनीति तैयार की जा सके।

बैठक का मुख्य एजेंडा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को मजबूती के साथ लड़ने को लेकर रहेगा। इसमें साफ तौर पर कहा गया कि चुनाव किसी भी धर्म या जाति की राजनीति से ऊपर उठकर केवल विकास के मुद्दों पर लड़ा जाएगा, जिसमें सभी बिरादरी के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि 2027 के चुनाव में स्थानीय (लोकल) उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी उसे ही तन मन धन से समर्थन दिया जाएगा। 

 

मुकर्रम अंसारी ने कहा कि वर्ष 2027 में केवल एक ही चुनाव लड़ा जाएगा और वह पूरी मजबूती के साथ लड़ा जाएगा। संगठन जिस भी जिम्मेदार व्यक्ति को उम्मीदवार तय करेगा, उसे सभी मिलकर समर्थन देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र के लोकल उम्मीदवार को प्राथमिकता देते हुए उसे मजबूती के साथ जिताने का प्रयास किया जाएगा।

 

मोहम्मद नजाकत अंसारी ने कहा कि यह बैठक क्षेत्र के सभी समाजों को एक मंच पर लाने का प्रयास है। उन्होंने अपील की कि अधिक से अधिक लोग बैठक में पहुंचकर अपने सुझाव दें, ताकि एक मजबूत और सर्वसम्मत रणनीति बनाई जा सके और स्थानीय नेतृत्व को आगे बढ़ाया जा सके।

 

हाजी इरशाद अली अंसारी ने कहा कि अब समय आ गया है कि हरिद्वार ग्रामीण में विकास को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि सभी लोग एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे और क्षेत्र के स्थानीय उम्मीदवार को समर्थन देते हुए विकास की नई दिशा तय करेंगे।

अपील:

सभी जिम्मेदार साथियों से अनुरोध है कि इस महत्वपूर्ण बैठक की सूचना अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि मजबूत जनसमर्थन तैयार किया जा सके।

Share.
Leave A Reply