फुरकान अंसारी।

कलियर। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली ने कहा कि वह देहरादून से कलियर केवल आए नहीं हैं, बल्कि उन्हें मखदूम अलाउद्दीन अहमद साबरी साहब ने बुलाया है। उन्होंने कहा कि अगर साबिर साहब की इनायत हुई और क्षेत्र की जनता ने 2027 में उन्हें विधानसभा पहुंचाया, तो वह कलियर विधानसभा की तस्वीर बदलकर दिखाएंगे।

उन्होंने कहा कि कलियर ही अब उनका आशियाना बन रहा है। वह अपने परिवार सहित कलियर में ही रहेंगे और क्षेत्रवासियों के बीच रहकर उनकी सेवा करते रहेंगे। उनका उद्देश्य क्षेत्र में विकास की नई गंगा बहाना, बेरोजगारी दूर करना, शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना और कलियर विधानसभा को नशामुक्त बनाना है।

आजाद अली ने क्षेत्रवासियों से 2027 के विधानसभा चुनाव में एक मौका देने की अपील करते हुए कहा कि वह अपने घोषणा पत्र में किए गए सभी वादों को पूरा करके दिखाएंगे। उन्होंने कहा, “हम झूठे वादों की राजनीति नहीं करते। जनता से जो वादा करेंगे, उसे पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निभाकर दिखाएंगें।”

Share.
Leave A Reply