फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी स्थानांतरण आदेश के तहत जनपद हरिद्वार में तैनात 13 निरीक्षकों का प्रदेश के विभिन्न जनपदों में तबादला किया गया है। नई तैनाती पर रवाना होने से पहले पुलिस कार्यालय के कैंप कार्यालय में स्थानांतरित निरीक्षकों के सम्मान में विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में एसएसपी नवनीत सिंह सहित जनपद के पुलिस अधिकारियों ने स्थानांतरित निरीक्षकों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान अधिकारियों के कार्यकाल और पुलिस विभाग में उनके योगदान को भी सराहा गया।
स्थानांतरित निरीक्षकों की सूची इस प्रकार है—
1. राम किशोर सकलानी – हरिद्वार से रुद्रप्रयाग।
2. नरेंद्र सिंह बिष्ट – हरिद्वार से चमोली।
3. मनीष उपाध्याय – हरिद्वार से टिहरी।
4. मनोहर सिंह – हरिद्वार से देहरादून।
5. दिग्पाल कोहली – हरिद्वार से उत्तरकाशी।
6. शांति कुमार – हरिद्वार से देहरादून।
7. कमल मोहन सिंह – हरिद्वार से देहरादून।
8. गोविंद कुमार – हरिद्वार से रुद्रप्रयाग।
9. देवेंद्र सिंह रावत – हरिद्वार से उत्तरकाशी।
10. वीरेंद्र चंद्र रमौला – हरिद्वार से देहरादून।
11. प्रदीप बिष्ट – हरिद्वार से टिहरी।
12. कुंदन सिंह राणा – हरिद्वार से देहरादून।
13. जहांगीर अली – हरिद्वार से उत्तरकाशी।
विदाई कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की गई।


