आर्यनगर चौक के पास बिगाड़ रहे थे माहौल, धारा 170 बीएनएसएस के तहत की गई कार्रवाई।
फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने और हुड़दंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत ज्वालापुर पुलिस ने मारपीट और हुड़दंग करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 170 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, 27 अक्टूबर 2026 को ज्वालापुर क्षेत्र के पुराने आर्यनगर चौक के पास दो युवक लड़ाई-झगड़ा कर हुड़दंग मचा रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद दोनों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई। पुलिस दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तरसेम पुत्र भरत कुमार, निवासी यमुनानगर, हरियाणा, उम्र 19 वर्ष और करण पुत्र कन्हैया लाल, निवासी राजलोक कॉलोनी, ज्वालापुर, हरिद्वार के रूप में हुई है।
अभियान के तहत लगातार कार्रवाई
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश, पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ज्वालापुर के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में कांस्टेबल अमित गॉड और कांस्टेबल राजेश बिष्ट शामिल रहे।
हरिद्वार पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत शांति व्यवस्था भंग करने वाले और कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।


