फुरकान अंसारी।

हरिद्वार/मंगलौर। ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस ने गोकशी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 260 किलोग्राम गौमांस, पांच जीवित गोवंशीय पशु तथा गोकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं।

 

पुलिस के अनुसार, कोतवाली मंगलौर पुलिस को सूचना मिली थी कि मुंडलाना रोड पर गोकशी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस टीम में शामिल रहे: उपनिरीक्षक नितिन बिष्ट, अपर उपनिरीक्षक श्यामबाबू, कांस्टेबल मनदीप और होमगार्ड राहुल।

Share.
Leave A Reply