मुनादी कराकर पुलिस ने जनपद की सीमा से बाहर छोड़ा, गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत हुई कार्रवाई।
फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। जनपद में शातिर एवं आदतन अपराधियों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में कोतवाली नगर पुलिस ने एक आदतन अपराधी को एक माह के लिए जिला बदर कर दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में समाज विरोधी और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई थी।
पुलिस की प्रभावी पैरवी के बाद जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय हरिद्वार ने शातिर निवासी मोहल्ला काशीपुरा, मंशा देवी मार्ग, कोतवाली नगर, हरिद्वार के खिलाफ एक माह के लिए जिला बदर के आदेश जारी किए थे।
आदेश के अनुपालन में कोतवाली नगर पुलिस ने नियमानुसार मुनादी कराकर आदेश की तामील की और संबंधित व्यक्ति को हरिद्वार जनपद की सीमाओं से बाहर कर जिला बदर की कार्रवाई सुनिश्चित की।


