फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। खेतों में ट्यूबवेल चलाने के लिए लगाए गए विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी के मामले का मंगलौर पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए ट्रांसफार्मर के उपकरण और तार बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी नशे की जरूरत पूरी करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर अपराधों की रोकथाम और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मंगलौर पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में ग्राम नारसन खुर्द निवासी महिला ने कोतवाली मंगलौर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोरों ने उनके खेत में ट्यूबवेल संचालन के लिए लगाए गए विद्युत ट्रांसफार्मर को चोरी कर लिया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 136 विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक मंगलौर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने सुरागरसी-पतारसी और अन्य पुलिस प्रयासों के आधार पर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए ट्रांसफार्मर के उपकरण और तार बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आवश्यक धाराओं की बढ़ोतरी की गई है।
गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी
– चोरी किए गए ट्रांसफार्मर के उपकरण
– विद्युत तार
पुलिस टीम में
– अपर उपनिरीक्षक देवेन्द्र
– कांस्टेबल सुधीर
– कांस्टेबल पंकज।


