फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस और उत्तराखंड गौवंश स्क्वाड, गढ़वाल परिक्षेत्र हरिद्वार की संयुक्त टीम ने गुरुवार सुबह ग्राम सलेमपुर में गौकशी की सूचना पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मौके से 85 किलो गौमांस और पशु कटान में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण बरामद किए गए।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सलेमपुर स्थित आयशा कॉलोनी टावर के पास एक खाली प्लॉट में गौकशी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। पुलिस को देखकर मौके पर मौजूद तीन आरोपी फरार हो गए। टीम ने घटनास्थल से कुल 85 किलो गौमांस तथा गौकशी के उपकरण बरामद किए।
पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामले में कोतवाली रानीपुर में मु0अ0सं0 312/26 के तहत उत्तराखंड गौवंश संरक्षण अधिनियम की धारा 3/5/11 में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
बरामदगी: 85 किलो गौमांस और पशु कटान के उपकरण।
पुलिस टीम में शामिल रहे: व0उ0नि0 नन्दकिशोर ग्वाड़ी, उ0नि0 पूजा पाण्डेय, कांस्टेबल अमित राणा, बीरेन्द्र जोशी, सुरेन्द्र तोमर और कुँवर राणा।


