फुरकान अंसारी।

हरिद्वार। कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन आज हरिद्वार भ्रमण पर हैं। इस दौरान उन्होंने कुंभ मेले के तहत निर्माणाधीन विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर उनकी प्रगति का जायजा लिया।

 

मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और निर्धारित समयसीमा की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को कुंभ मेला-2027 को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने तथा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान आयुक्त गढ़वाल आनंद स्वरूप, मेला अधिकारी सोनिका, आईजी (कुंभ) डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत भुल्लर, एसएसपी (कुंभ) आयुष अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र, अपर मेला अधिकारी दयानंद सरस्वती सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Share.
Leave A Reply