फुरकान अंसारी।

हरिद्वार। उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य एवं पूर्व रेल मंत्रालय सदस्य, ज्वालापुर विधानसभा के भावी विधायक प्रत्याशी मनोज कुमार गौतम ने हल्द्वानी प्रकरण को लेकर कांग्रेस पर राजनीतिक लाभ लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जाति-पाति और दलित समाज के नाम पर लोगों को गुमराह कर माहौल को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है, लेकिन प्रदेश की जनता कांग्रेस के इस कथित षड्यंत्र में फंसने वाली नहीं है।

मनोज कुमार गौतम ने कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा भाजपा के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी कर जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा सभी वर्गों के हितों और सम्मान के लिए कार्य करती है तथा पार्टी में समाज के प्रत्येक वर्ग को उचित सम्मान और प्रतिनिधित्व दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि दलित समाज के नाम पर राजनीति करने के बजाय कांग्रेस को समाज के विकास और लोगों के हितों के लिए काम करना चाहिए। भाजपा सरकार में दलित समाज के लोगों को सम्मान और आगे बढ़ने के अवसर मिले हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा शासन में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों पर रहकर जनसेवा कर रहे हैं।

मनोज कुमार गौतम ने कहा कि कांग्रेस धर्म और जाति के नाम पर लोगों को बांटकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस की कथित विभाजनकारी मानसिकता को पहचान चुकी है और उसके बहकावे में आने वाली नहीं है। उन्होंने भाजपा को सर्वसमाज के हित में काम करने वाली पार्टी बताते हुए कहा कि आगामी समय में भी भाजपा जनहित और विकास के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ेगी।

Share.
Leave A Reply