रोशनाबाद में जातिसूचक टिप्पणी का मामला, सिडकुल पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया
फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। सोशल मीडिया पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर वीडियो वायरल करने के मामले में सिडकुल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को थाना सिडकुल क्षेत्र के रोशनाबाद में कुछ व्यक्तियों द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 474/26 के तहत आईटी एक्ट की धारा 67, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 351(2) तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(1)(द) में आरोपी आदि के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था।
मामले की जांच के दौरान 9 नवंबर 2026 को सिडकुल पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
हिरासत में लिए गए आरोपी
1. निवासी ग्राम रोशनाबाद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार।
2. निवासी ग्राम रोशनाबाद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार।
पुलिस टीम में शामिल
– उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान
– हेड कांस्टेबल कुलदीप बगासी
– कांस्टेबल मनीष।


