ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने ग्राम शीतलपुर में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में की कार्रवाई।

फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में तीन आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की है। ग्राम शीतलपुर में पारिवारिक विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच झगड़ा होने और एक-दूसरे को मारने पर उतारू होने की सूचना पर झबरेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों आरोपितों को हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, सोमवार 9 नवंबर 2026 को एमडीटी के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम शीतलपुर में दो पक्षों के बीच विवाद हो रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि एक व्यक्ति अपनी बहन को घर ले जाने की बात कह रहा था, जबकि महिला का पति और ससुर उसे साथ भेजने के लिए तैयार नहीं थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और वे एक-दूसरे के साथ मारपीट पर आमादा हो गए।

पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे शांत नहीं हुए। इसके बाद पुलिस ने धारा 170 बीएनएसएस के तहत हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

हिरासत में लिए गए आरोपित

1.
2. निवासी गंज, ग्राम शीतलपुर, कोतवाली झबरेड़ा, हरिद्वार।
3. निवासी ग्राम बेलड़ा जुनारदार, थाना नांगल, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश।

पुलिस टीम

– अपर उपनिरीक्षक मनोज कुमार
– हेड कांस्टेबल विकास कुमार
– होमगार्ड रामकुमार।

Share.
Leave A Reply