फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत नगर कोतवाली पुलिस ने दुधियाबंद क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 32 बोर की दो पिस्टल, दो मैगजीन और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 6 सितंबर को गश्त के दौरान चित्रकूट घाट के पास एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर सकपका गया। शक होने पर उसे रोककर तलाशी ली गई तो उसके पीठू बैग से अवैध असलाह बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी का निवास बुडीना कला, थाना तितावी, मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वर्ष 2010 में उसके भाई की हत्या हुई थी और वह तभी से उसके हत्यारों से बदला लेने के मौके की तलाश में था। अप्रैल 2026 से वह हरिद्वार में एक आश्रम को लीज पर लेकर होटल के रूप में व्यवसाय कर रहा था। पुलिस का कहना है कि भाई के हत्यारों के जेल से बाहर आने और हरिद्वार पहुंचने की सूचना मिलने पर आरोपी ने कथित तौर पर हत्या की तैयारी की थी।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु.अ.सं. 445/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की सतर्कता से संभावित गैंगवार की बड़ी वारदात टलने की बात सामने आई है।


