फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 06 जून 2026।सरकारी भूमि,सड़क,नालियों एवं फुटपाथ पर किसी भी दशा में कोई अतिक्रमण न हो इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा निर्देश दिए गए है, मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में आज चौथे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों, नगर निगम एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि किसी भी सरकारी भूमि,सड़क, फुटपाथ एवं नालियों के ऊपर अतिक्रमण न हो,जो भी अतिक्रमण किया गया है, उससे हटाने के निर्देश दिए गए है। जिलाधिकारी ने वर्तमान में चल रही चार धाम यात्रा एवं…
Author: Janta Updates
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 06 जून 2026।कुंभ मेला-2027 के आयोजन हेतु राज्य सरकार, भारत सरकार के विभिन्न विभागों, एजेंसियों तथा संबंधित संस्थाओं के मध्य समन्वय स्थापित करने और तैयारियों की प्रगति की समीक्षा के उद्देश्य से आयुक्त गढ़वाल मंडल श्री आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समन्वय समिति की बैठक सीसीआर सभागार में आयोजित की गई। बैठक में कुंभ मेला-2027 से संबंधित विभिन्न विभागों द्वारा संचालित कार्यों, प्रस्तावित योजनाओं तथा आगामी कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की गई। इस अवसर पर आयुक्त श्री आनंद स्वरूप ने सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे अपने दायित्वों से जुड़े कार्यों को…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार,06/06/2026।हरिद्वार के जगजीतपुर वार्ड नंबर-57 क्षेत्र में शुक्रवार को बिजली विभाग की टीम पुलिस बल के साथ स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची। इस दौरान स्थानीय लोगों ने पुराने मीटर बदलने का विरोध करते हुए स्मार्ट मीटर लगाने से साफ इंकार कर दिया। आरोप है कि विरोध के बावजूद बिजली विभाग के कर्मचारियों ने लोगों के बिजली कनेक्शन काटने शुरू कर दिए, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। मामले की जानकारी मिलने पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव वरुण बालियान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए और स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार निवासी बिटिया अमायरा श्रीवास्तव ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और शानदार व्यक्तित्व का परिचय देते हुए ‘मिस ब्रांड फेस हरिद्वार’ का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर जिले का गौरव बढ़ाया है। यह उपलब्धि उन्होंने उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित भव्य सौंदर्य एवं व्यक्तित्व प्रतियोगिता ‘मिस, मिस्टर एंड मिसेज ग्लोबल यूनिवर्स इंडिया 2026’ में हासिल की। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन प्रसिद्ध फैशन एवं पेजेंट डायरेक्टर राहुल ठाकुर के नेतृत्व में किया गया, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा, व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और मंचीय प्रस्तुति का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार,05/06/2026।समाज सेवा,जनजागरूकता एवं उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यों के लिए पुलिस अधीक्षक देहात शेखर चंद्र सुयाल को आज उनके कार्यालय में शूटिंग बॉल एसोसिएशन उत्तराखंड की ओर से सम्मानित किया गया।इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट एवं विश्व कप रजत पदक विजेता शूटिंग बॉल खिलाड़ी चैंपियन सूरज रोड (सूरज चौधरी) अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सैम अली तथा राष्ट्रीय खिलाड़ी रिहान ने संयुक्त रूप से शेखर चंद सुयाल को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की।इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि शेखर चंद्र सुयाल ने समय-समय पर विद्यालयों एवं विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में पहुंचकर बच्चों और उनके अभिभावकों को साइबर अपराधों से बचाव,डिजिटल…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार,06/06/2026।खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय (रामनगर) परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘समर्पण जन कल्याण संगठन ट्रस्ट’ द्वारा एक भव्य वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेट ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता कर पौधारोपण किया।इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष नरेश यादव ने अतिथियों का आभार जताते हुए संकल्प लिया कि संस्था न केवल पौधे लगाएगी,बल्कि उनके पूरी तरह बड़ा होने तक उनकी नियमित देखभाल भी करेगी।ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेट ने नागरिकों से नगर को स्वच्छ रखने और पॉलिथीन का पूर्णतः बहिष्कार करने की अपील की।कार्यक्रम…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 06 जून 2026। हरिद्वार शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चल रहे निर्माण कार्यों को त्वरित गति से दिन रात कार्य करते हुए पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कांट्रेक्टर को दिए गए थे। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए है की चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सीवरेज कार्य हेतु जो भी सड़के खोदी गयी है उन सड़कों का हर हाल में मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया जाए,जिसके अनुपालन में कार्य तीव्र गति से किए जा…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार,05/06/2026।होटल/कैफे/होमस्टे में अनैतिक गतिविधियों के विरूद्व कार्यवाही के संबंध में एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के क्रम में कोतवाली भगवानपुर में गठित पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र मे पडने वाले होटल/कैफे/होमस्टे/ रेस्टोरेंट/ ढाबों पर जाकर एंट्री रजिस्टर व कमरो की चैकिंग की गई तो कोई भी व्यक्ति अवैध गतिविधि करता हुआ नहीं मिला। समस्त होटल/कैफे/होमस्टे स्टांफ को हिदायत दी गई कि- 1- चेक-इन के समय बिना वैध पहचान प्रमाण के किसी भी व्यक्ति को कमरा न दिया जाए। 2- 18 वर्ष से कम उम्र के अकेले बच्चो या युवाओ को उनके माता पिता या अभिभावक…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 05 जून 2026 ।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद हरिद्वार में ‘हरित हरिद्वार’ अभियान के तहत व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। हरित हरिद्वार कार्यक्रम की सफलता के लिए पूरे जनपद में यह अभियान नोडल अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र के समन्वय (कोऑर्डिनेशन) में संचालित किया गया, जिसमें समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। अभियान का शुभारंभ कुंभ मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा बोगनविलिया का पौधा रोपित कर किया गया, जबकि जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित ने रुद्राक्ष का पौधा लगाकर जनपदवासियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। …
फुरकान अंसारी। हरिद्वार।आज दिनांक 05.06.26 को कलियर थाने पर इरफान पुत्र मौ0 ईद्दू निवासी गांव अब्बूपुर थाना निवाड़ी जनपद गाजियाबाद ने मौखिक सूचना दी कि उसकी 03 साल की बच्ची अचानक कमरे से बाहर निकली व कहीं गुम हो गयी इस पर थाने से बालिका की तलाश हेतु चेतक मोबाईल के साथ पुलिस टीम भेजी गयी। दरगाह व आसपास लाऊडस्पीकर से प्रसार प्रसार करवाया गया। बच्ची के माता पिता द्वारा दिये गये फोटो से मिलान करते हुए दरगाह क्षेत्र में पुलिस टीम को एक बालिका अकेली घूमती हुई मिली पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए बच्ची को संरक्षण में लेकर…

