फुरकान अंसारी।

हरिद्वार। 13.08.26 को रात्रि में टोल प्लाजा कर्मी अमन के द्वारा सूचना दी कि एक ट्रक/कैन्टर में जानवर भरे होने का सन्देह व्यक्त किया गया, सूचना पर चौकी प्रभारी कस्बा बहादराबाद मय चेतक कर्म.गण के तत्काल मौके पर जाकर वाहन को खोला गया तो उसके अन्दर 26 भैंसो को बिना किसी अनुमति के क्रुरता के साथ वाहन में भरकर ले जाया रहा था। 

 

जिसमें एक भैंस की मृत्यु हो गयी थी, पुलिस तलाशी लेने के दौरान ट्रक चालक मौके से फरार हो गया व पशुओ के ठेकेदार को मौके पर ही हिरासत में लिया गया।

 

 आरोपित ठेकेदार निवासी थीतकी, देवबन्द, जिला सहारनपुर उ0प्र0 ने पूछने पर बताया कि मै भैसो को बेचने के लिये ले जा रहा हूं।   

 

आरोपित के विरूद्ध थाना हाजा पर पशु क्रुरता निवारण अधि0 व धारा 325 बीएनएस पंजीकृत किया गया है। 

 

गौवंश को बहादराबाद निवासी भूरा के सुपुर्द किये गये । मृत भैंस को नियमानुसार दफनाया गया। 

 

आरोपित के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। 

पुलिस टीम मे शामिल 

उ0नि0 विकास रावत 

अपर उ0नि0 महेन्द्र सिंह, 

हे0का0 नरविन्दर सिंह  

कानि. शाह आलम की कार्रवाई।

Share.
Leave A Reply