फुरकान अंसारी।
हरिद्वार।स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जनपद हरिद्वार में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस हाई अलर्ट पर है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर सार्वजनिक एवं संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए सघन चेकिंग एवं तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में SSB, CRPF एवं BDS टीम द्वारा पुलिस बल के साथ रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, प्रमुख बाजारों, धार्मिक स्थलों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की गहनता से जांच की गई तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
पुलिस टीमों को सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर विशेष निगरानी रखने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने के निर्देश दिए गए हैं।


