फुरकान अंसारी।
रुड़की, 15 अगस्त। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शिवपुरम स्थित श्री सतीश शर्मा के कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री स्तर) देशराज कर्णवाल ने ध्वजारोहण किया।
राष्ट्रगान के साथ तिरंगा फहराया गया और देश के अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को नमन किया गया। इस अवसर पर देशराज कर्णवाल ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर देश को आजादी दिलाई, उनके त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
उन्होंने युवाओं से शिक्षा, अनुशासन और सेवा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को मजबूत करना ही सच्ची देशभक्ति है।
कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीतों से माहौल देशभक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के उद्घोष के साथ देश की प्रगति और विकास में योगदान देने का संकल्प लिया।


