फुरकान अंसारी।

हरिद्वार।आज दिनांक- 14.08.26 को अवगत कराया गया कि मुखबिर खास ने सूचना दी है कि ग्राम मुस्तफाबाद जंगल क्षेत्र में गाय काटी गयी है जिसका मांस बेचने के लिये गांव की तरफ आ रहे है, सूचना पर यकीन कर मुस्तफाबाद से नदी की तरफ जाने वाले रास्ते पर जाने लगे तो मुस्तफाबाद चक रोड पर एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। 

 

 जिसके हाथ में एक कट्टा पकडा है व्यक्ति को रोक कर पूछताछ की गयी तो उसने आरोपी निवासी ग्राम मुस्तफाबाद कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार बताया, हाथ में पकडे गये कट्टे को खोलकर देखा तो कट्टे के अन्दर गौमांस भरा है, गौमांस के सम्बन्ध में पूछताछ की गयी तो बताया।

 

कि गांव के ही चार व्यक्ति द्वारा कल शाम को गाय काटी थी उन्ही से खरीद कर बेचने जा रहा था। 

 

बरामद मांस से नमूना माल लेकर शेष मांस को पशु चिकित्साधिकारी के देखरेख मे सुरक्षित जगह मे अम्लीय छिडकाव कर नष्ट किया गया ।

 

पकडे गये व्यक्ति को कारण गिरफ्तारी बताकर हिरासत पुलिस लिया गया।

 

 उपरोक्त व्यक्ति व अन्य व्यक्तियों के विरूद्ध थाना हाजा पर गोवंश संरक्षण अधिनियम 2007 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया । 

पुलिस टीम में शामिल 

अपर उ0नि0 महेन्द्र सिंह, 

कानि0 चन्दन सिंह ,

कानि. शाह आलम, 

हो0गा0 अभिषेक चौधरी की कार्रवाई।

Share.
Leave A Reply