फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 30 जून 2026। प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश प्रसाद रयाल ने अवगत कराया है कि विकास एवं सेवायोजन विभाग के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, हरिद्वार द्वारा जनपद के शिक्षित युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 03 जुलाई 2026 को देव फार्म हाउस, झबरेड़ा, जिला हरिद्वार में प्रातः 10:30 बजे से एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में सिडकुल, हरिद्वार एवं रुड़की स्थित विभिन्न औद्योगिक इकाइयाँ प्रतिभाग करेंगी। मेले के माध्यम से लगभग 300 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले…
Author: Janta Updates
फुरकान अंसारी। हरिद्वार/लक्सर। ग्राम रणसुरा में जानलेवा फायरिंग के मामले में हरिद्वार पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी जाहिद पुत्र यासीन निवासी ग्राम रणसुरा को कोतवाली लक्सर पुलिस ने सटीक मुखबिर सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, 14 मई 2026 को गुफरान पुत्र मुर्सलीन निवासी ग्राम रणसुरा ने कोतवाली लक्सर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि विपक्षियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। इस संबंध में कोतवाली लक्सर में मुकदमा संख्या 450/2026 संबंधित धाराओं में दर्ज किया…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार । पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड देहरादून द्वारा चलाये जा रहे “ऑपरेशन प्रहार 2026’’ अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद के कुशल नेतृत्व में अवैध शऱाब/ मादक पदार्थों/ नशे के कारोबार/ जुआ सट्टा में संलिप्त अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु पुलिस टीमो का गठन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे। जिसके अनुपालन में गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 29.06.26 को गस्त/चैकिंग के दौरान पीपल चौक से आगे नहर पटरी रोड के पास से आरोपित द्वारा वाहन बलिनो कार में से 480 टैबलेट व 1200 कैप्सूल बरामद…
फुरकान अंसारी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना क्षेत्र के बोडाहेडी गांव में विगत दिनों में दो पक्षों आपसी मारपीट व झगडा हो गया था, जिस सम्बन्ध में दोनों पक्षों के द्वारा एक दूसरे पर अभियोग पंजीकृत कराये गये हैं। गांव में दोनो पक्षों के द्वारा एक दूसरे पर छतों से पथराव किया गया था आज दिनांक 30-6-2026 को शान्ति एंव कानून व्यवस्था को बनाये रखने व असामाजिक तत्वों के खिलाफ निरोधात्मक कार्यवाही हेतु रविन्द्र कुमार थानाध्यक्ष पथरी हरिद्वार के नेतृत्व पुलिस टीम को लेकर व ड्रोन कैमरा साथ लेकर ग्राम बोडाहेडी में…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 29 जून। ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत ज्वालापुर पुलिस ने आपसी विवाद और मारपीट कर क्षेत्र की शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 28 जून को मोहल्ला अहबावनगर, ज्वालापुर में कुछ लोगों के बीच विवाद और झगड़े की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार पुलिस ने देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाले नकली नोट गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत Kotwali Shyampur पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 50 हजार रुपये के जाली नोट, एक लैपटॉप, दो प्रिंटर, पांच मोबाइल फोन तथा नकली नोट तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरण बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार, 27 जून 2026 को पुलिस ने 52,500 रुपये के नकली…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 30 जून 2026। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जनपद की स्वच्छता व्यवस्था एवं स्वच्छता रैंकिंग में सुधार को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का अक्षरशः अनुपालन किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि न्यायालय के निर्देशों की अवहेलना किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में नगर निगम, नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों, जिला पंचायत, पंचायतीराज विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 29 जून।सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। विशेष रूप से छोटे-छोटे बच्चों को मालवाहक वाहनों में असुरक्षित तरीके से ले जाना उनकी जान को जोखिम में डालने जैसा है। हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देश पर हरिद्वार यातायात पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान मालवाहक वाहनों में बच्चों को ले जाने सहित यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ प्रभावी धाराओं में चालान की कार्रवाई…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 29 जून 2026। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार, रोशनाबाद में जिला गंगा संरक्षण समिति की 74वीं बैठक आयोजित की गई। बैठक में गंगा संरक्षण, घाटों की स्वच्छता, अतिक्रमण हटाने, प्रदूषण नियंत्रण एवं जनजागरूकता से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा कर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जनपद के गंगा घाटों पर हो रहे अतिक्रमण को गंभीरता से लेते हुए सिंचाई विभाग हरिद्वार, सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश तथा नगर निगम हरिद्वार को संयुक्त रूप से प्रभावी अभियान चलाकर…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 29 जून 2026।कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को संत समाज की अपेक्षाओं, परंपराओं और आवश्यकताओं के अनुरूप आगे बढ़ाने के उद्देश्य से शहरी विकास मंत्री श्री राम सिंह कैड़ा ने सोमवार को विभिन्न अखाड़ों के संतों एवं प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत बैठक की। बैठक में कुंभ से जुड़े स्थायी एवं अस्थायी निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा के साथ-साथ अखाड़ों की आवश्यकताओं और संत समाज के सुझावों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। मेला नियंत्रण भवन के सभागार में आयोजित उक्त बैठक को संबोधित करते हुए श्री कैड़ा ने कहा कि कुंभ सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा…

